
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिले और नाथद्वारा निकायों में सोमवार को अध्यक्ष एवं सभापति पद के लिए हुए मतदान के बाद दोनों ही निकायों में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया। राजसमंद में भाजपा ने अपने स्पष्ट बहुमत के आधार पर जीत दर्ज की, जबकि नाथद्वारा में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को अतिरिक्त मत मिलने से राजनीतिक समीकरण बदल गए।
राजसमंद में अनीता पालीवाल को 30 मत
राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की अनीता पालीवाल ने कांग्रेस के मोहन कुमावत को पराजित किया। अनीता पालीवाल को 30 मत मिले, जबकि मोहन कुमावत को 15 मत प्राप्त हुए। राजसमंद नगर परिषद में भाजपा के 27, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय 4 पार्षद निर्वाचित हुए थे। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी को अपने 27 पार्षदों के अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को कांग्रेस के 14 पार्षदों के साथ आजाद समाज पार्टी के ईश्वर पहाडय़िा का मत मिला।
नाथद्वारा में भाजपा के परेश सोनी अध्यक्ष बने
नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के परेश सोनी ने कांग्रेस के अजय गुर्जर को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। परेश सोनी को 23 मत मिले, जबकि अजय गुर्जर को 17 मत प्राप्त हुए।
नाथद्वारा नगर पालिका के 40 वार्डों में भाजपा के 20, कांग्रेस के 19 और एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी को 23 मत मिलने से पार्टी के निर्धारित 20 मतों के अलावा तीन अतिरिक्त मतों का समर्थन सामने आया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 17 मत मिले। इससे नाथद्वारा में मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
राजसमंद और नाथद्वारा में मतदान को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों से करीब 500 मीटर पहले ही आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया और पुलिस की निगरानी टीमों ने लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37