It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजसमंद पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की सूचना, त्वरित रेस्क्यू से हालात नियंत्रित
By Lokjeewan Daily - 30-01-2026

राजसमंद। जिले की पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। इसके साथ ही सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया।
दरअसल यह पूरा घटनाक्रम जिला प्रशासन की ओर से नागरिक सुरक्षा को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति दर्शाई गई, जिसमें घायल व्यक्तियों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
मौके पर तहसीलदार पुष्पेंद्र कीतावत तथा नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संबंधित विभागों को सतर्क व प्रशिक्षित रखना है। मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही और किसी प्रकार की वास्तविक क्षति नहीं हुई।

अन्य सम्बंधित खबरे