
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिले के धायला गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन महामंडलेश्वर लक्ष्मण गिरि जी महाराज एवं शंभू गिरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान 51 फीट ऊंचा भगवा ध्वज लहराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। सम्मेलन से पूर्व मातृशक्ति द्वारा 251 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षित झाकिया सजाई गई सामूहिक बैंड और डीजे की भक्तिमय धुनो पर लोग नाचते गाते शोभायात्रा में शामिल हुए । महिलाओ ने पारंपरिक केसरिया परिधानों में सज धज कर माथे पर कलश धारण कर गांव में भ्रमण किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। शोभायात्रा में जयघोष, ढोल-नगाड़ों और भगवा पटकाओं के साथ गांव के आसपास के सैकड़ो शामिल हुए। हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हिमांशु जी (राजसमंद) ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि धर्म से पूर्व राष्ट्रीय धर्म सबसे बड़ा धर्म है—जब देश रहेगा तभी धर्म रहेगा। उन्होंने सभी समाजों से संगठित रहकर राष्ट्र की रक्षा का आह्वान किया। साथ ही जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान संतों के आशीर्वचन, भजन-कीर्तन और सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41