
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। धर्मनगरी नाथद्वारा में स्थित करीब 500 फीट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर स्थापित 131 फीट ऊंची खड़ी बालाजी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण 26 मार्च को प्रात: 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। लोकार्पण समारोह वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर के तिलकायत राकेश जी महाराज एवं युवाचार्य विशाल बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा। समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।लोकार्पण के दिन प्रात:काल से ही पूजा-अर्चना, हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। ठीक सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। इसके पश्चात भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा। गिरिराज पर्वत के शिखर पर स्थापित 131 फीट ऊंची खड़ी बालाजी प्रतिमा दूर-दूर तक दिखाई देगी। यह प्रतिमा नाथद्वारा में आस्था का नया केंद्र बनने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगी। आयोजकों का मानना है कि इससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान और सुदृढ़ होगी।
तीन वर्षों में तैयार हुई भव्य प्रतिमा
प्रतिमा निर्माण से जुड़े गिरीश भाई और मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बताया कि आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ इस प्रतिमा का निर्माण लगभग तीन वर्षों में पूरा किया गया है। उच्च गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग से इसकी मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएं
समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रेरणा का बनेगा केंद्र
आयोजकों के अनुसार, यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढय़िों के लिए भक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा का केंद्र बनेगी तथा क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46