एसीएस शिखर अग्रवाल ने जयपुर लौट जोइनिंग दी
अब 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में एसीबी करेगी पूछताछ
जयपुर, एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में विवादों में आए एसीएस शिखर अग्रवाल अमेरिका से जयपुर लौट आए हैं। मामले में उनके खिलाफ एसीबी जांच में अब तेजी आएगी। भास्कर के खुलासे के बाद 29 अक्टूबर को सरकार ने उन्हें सभी पदों से हटाकर एपीओ कर दिया था, इसलिए उन्होंने कार्मिक विभाग में जॉइनिंग दी है। शिखर अग्रवाल 11 नवंबर तक छुट्टी लेकर अमेरिका दौरे पर गए थे, उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर भी साथ गई थीं। विला विवाद में 31 अक्टूबर को पत्नी आईपीएस डॉ. प्रशाखा माथुर को भी एपीओ किया जा चुका है।
अब एसीबी जांच आगे बढ़ेगी
शिखर अग्रवाल उद्योग, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकरण, रीको के अध्यक्ष, निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान के अध्यक्ष भी थे। पत्नी प्रशाखा माथुर एडीजी पुलिस प्लानिंग मॉडनाईजेशन एंड वेलफेयर के पद पर तैनात थीं। विला खरीद मामले में एसीबी प्राथमिक इंक्वायरी दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है। एसीबी विला बनाने वाली कंपनी से रिकॉर्ड तलब कर चुकी है। अब शिखर अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।
जिस कंपनी से विला- कॉटेज खरीदे उसे ही लीज पर दिए
आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजबगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे थे। सभी को खरीदने में 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च हुए। खरीद के साथ ही ये सभी विला-कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए, जिससे खरीदे थे। बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजबगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए। यानी हर साल लीज से मिलने वाली रकम 1.80 करोड़ रुपए है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
एक घंटा पहले
राजस्थान विधानसभा:25 साल में सदन कभी नहीं हुआ पूरा!
7 घंटे पहले
तीन साल पूरे होने पर भजनलाल सरकार जनता को देगी रिपोर्ट कार्ड एवं कई सौगातें
7 घंटे पहले
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच पहुंचकर दी शुभकामनाएं
एक दिन पहले
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई
एक दिन पहले
प्रदेश में नवंबर में भी गर्मी का सितम, लगातार दूसरे दिन 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा
एक दिन पहले