1.62 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
जयपुर, नवंबर, 2026: बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। इसी दिशा में एमवे इंडिया ने द अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ मिलकर देशभर के स्कूली बच्चों को 1,62,000 से अधिक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की पहल की है। बाल दिवस से शुरू हुआ यह सहयोग दिसंबर 2026 की शुरुआत तक जारी रहेगा।
इस पहल के तहत द अक्षय पात्र फाउंडेशन की 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित रसोइयों के माध्यम बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली, जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, बेल्लारी, अहमदाबाद, ठाणे और चेन्नई में एमवे के डिस्ट्रीब्यूटर्स और कर्मचारी स्वयंसेवी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। वे फाउंडेशन की टीम के साथ भोजन तैयार करने में सहयोग करेंगे और बच्चों को पोषण व स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूक करेंगे।
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों को सीखने, आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने के लिए मजबूत आधार देता है। अक्षय पात्र के साथ साझेदारी के माध्यम से कंपनी भोजन उपलब्ध कराने के साथ जागरूकता और लोगों की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ शुरुआत देने और मजबूत समुदाय बनाने के लिए लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियाँ और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
भारत सरकार के पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत देशभर के 10.35 लाख स्कूलों में लगभग 11 करोड़ बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाता है। एमवे इंडिया और अक्षय पात्र के बीच वर्ष 2024 में भी साझेदारी के तहत आठ शहरों में 90,000 से अधिक भोजन उपलब्ध कराए गए थे।
इसके अलावा, एमवे के पावर ऑफ 5 कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई गई है, जिनमें 1.60 लाख से अधिक बच्चे शामिल है
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाउसिंग और माइक्रो मॉर्टगेज में 12,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार किया
12 मिनट पहले
प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
3 घंटे पहले
राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की सराहना, मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी
3 घंटे पहले
प्रदेश में डेयरी चुनावों का बदलेगा गणित, 1800 लीटर से कम दूध देने वाली समितियों का वोटिंग अधिकार होगा खत्म
5 घंटे पहले
राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:
20 नवम्बर 2026
बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती
20 नवम्बर 2026