दीपावली पर मुस्तैद रहेगी 108 एंबुलेंस सेवा, 1,094 वाहन अलर्ट मोड पर
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली पर्व के दौरान प्रदेशवासियों को त्वरित और निर्बाध आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जीवीके ईएमआरआई की 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। पटाखों से झुलसने, सडक़ दुर्घटनाओं और अन्य मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए राजस्थान भर में 1,094 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जीवीके ईएमआरआई राजस्थान के स्टेट हेड मधुसूदन भोमिया ने बताया कि त्योहार पर आपातकालीन सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी एंबुलेंस में पर्याप्त जीवनरक्षक दवाएं, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन और पायलट चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग और औचक रात्रिकालीन निरीक्षण किया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों के दुर्घटना आंकड़ों और संवेदनशील क्षेत्रों के विश्लेषण के आधार पर एंबुलेंस की रणनीतिक तैनाती की गई है, ताकि कॉल आते ही वाहन कम से कम समय में मौके पर पहुंच सके। पायलटों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और ईएमटी को मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। संस्थान ने नागरिकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है। पटाखे हमेशा खुले मैदान में और बड़ों की निगरानी में चलाएं तथा पास में पानी व रेत रखें। झुलसने पर प्रभावित हिस्से को 20 मिनट तक साफ ठंडे पानी से धोएं। किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में तत्काल नि:शुल्क हेल्पलाइन 108 पर कॉल करें।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
दीपावली पर ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 6 से 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन
6 घंटे पहले
धनतेरस आज: छह दिवसीय दीपोत्सव का श्रीगणेश, बाजारों में बरस रहा धन
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
रोडवेज कर्मचारियों को 6 साल बाद मिला दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन के साथ मिलेगा बोनस
7 घंटे पहले
399 रुपये में 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज दिलाने का फर्जी ऑफर, खाली हो सकता है बैंक खाता
7 घंटे पहले
दीपावली पर महंगाई का तडक़ा: सूखे मेवे के दाम बढऩे से बदला बाजार का गणित, गिफ्ट पैक महंगे
7 घंटे पहले