मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

दीपावली पर महंगाई का तडक़ा: सूखे मेवे के दाम बढऩे से बदला बाजार का गणित, गिफ्ट पैक महंगे

ल

लोकजीवन संवाददाता

06 नवम्बर 2026, 02:27 PM 2 मिनट में पढ़ें

दीपावली पर महंगाई का तडक़ा: सूखे मेवे के दाम बढऩे से बदला बाजार का गणित, गिफ्ट पैक महंगे

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व पर इस बार बाजार में  सूखे मेवे की बढ़ती कीमतों ने त्योहारी खरीदारी के पूरे समीकरण को बदल कर रख दिया है। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और किशमिश की महंगाई ने आम ग्राहकों से लेकर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग तक के बजट को प्रभावित किया है। बाजारों में दीपावली के अवसर पर रिश्तेदारों, परिचितों और सहकर्मियों को उपहार देने के लिए सूखे मेवे के पैक खरीदने की पुरानी परंपरा है। लेकिन इस बार काजू-बादाम के ऊंचे दामों के चलते ग्राहकों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है। प्रीमियम पैकेजिंग और आकर्षक गिफ्ट बॉक्स की ऊंची कीमतों के कारण अब ग्राहक सीमित वजन और किफायती विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। महंगे सूखे मेवे के चलते कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भी अपनी गिफ्टिंग रणनीति में बदलाव किया है। 
पैक में अब मठाई, चॉकलेट, उपयोगी घरेलू सामान

महंगे मेवा पैक्स के स्थान पर अब मिठाई, चॉकलेट, उपयोगी घरेलू सामान और कम मात्रा वाले ड्राई फ्रूट्स के कॉम्बो पैक्स को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, ग्राहक केवल दिखावटी पैकेजिंग के झांसे में आने के बजाय विभिन्न दुकानों पर जाकर गुणवत्ता, वजन और कीमत की तुलना करने के बाद ही खरीदारी कर रहे हैं।  त्योहारों की खुशियों और मेल-मिलाप की परंपरा के बीच महंगाई ने इस बार उपहारों के बजट को जरूर बढ़ाया है, लेकिन समझदारी भरी खरीदारी और विकल्पों के बदलाव ने यह साबित कर दिया है कि भावनाएं और परंपराएं कीमत की मोहताज नहीं होतीं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें