मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
भीलवाड़ा

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

ल

लोकजीवन संवाददाता

11 नवम्बर 2026, 01:44 PM 2 मिनट में पढ़ें

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ट्रेन की चपेट में आने से पटना  के मूल निवासी एक युवक की कटकर मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रताप नगर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र वेधनाथ पंडित के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था और वर्तमान में भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर स्थित मानसरोवर झील के पास किराए पर रहकर ड्राइवर का काम करता था। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा मान रही है, हालांकि हर पहलू से मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
जीआरपी ने दी प्रताप नगर पुलिस को सूचना

घटनास्थल भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण जीआरपी ने तुरंत हरकत में आते हुए स्थानीय प्रताप नगर थाना पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया, जिसके बाद मृतक के भाई कुंदन  से संपर्क हुआ। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
मोर्चरी में करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिचित और परिजन भी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंच गए हैं। प्रताप नगर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मृतक मुकेश कुमार का पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें