शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। सनातन धर्म में शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर के प्रमुख गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। शहर में गांधीनगर स्थित गणेश मंदिर और रोडवेज बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर में इन दिनों सुबह से ही शादियों का निमंत्रण देने वालों की कतारें देखने को मिल रही हैं। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों से पहले भगवान गणेश को प्रथम निमंत्रण देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसके तहत शहरवासी अपने परिवार में होने वाले आयोजनों के पहले कार्ड विघ्नहर्ता के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में इन दिनों शादी के निमंत्रण कार्डों का अंबार सा लग गया है। कोई अपने बेटे की शादी का कार्ड लेकर पहुंच रहा है, तो कोई बेटी के विवाह का न्योता देने आ रहा है। मान्यता है कि प्रथम पूज्य गणेश जी को बिना निमंत्रण दिए कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं माना जाता, इसलिए हर परिवार अपने हर मांगलिक अनुष्ठान की शुरुआत विघ्नहर्ता के आशीर्वाद के साथ करता है। मंदिरों में कार्ड के साथ-साथ नारियल, लड्डू, मोदक और दक्षिणा भी समर्पित की जा रही है। पुजारियों के अनुसार, इस बार शादियों के सावे और मुहूर्त अधिक होने के कारण मंदिरों में पिछले सालों की तुलना में काफी अधिक भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए दोनों ही प्रमुख मंदिरों गांधीनगर व रोडवेज बस स्टैंड गणेश मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें और अपने परिवार के विवाह का पहला निमंत्रण पत्र ससम्मान अर्पित कर सकें।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
4 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
4 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
4 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
4 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
4 घंटे पहले
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
एक दिन पहले