जयपुर में वैश्य-समाज के 5 महापौर और 24 पार्षद सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की ओर से मंगलवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल ऑडिटोरियम में वैश्य समाज के पांच महापौर और 24 पार्षदों का सम्मान किया गया।
समारोह में जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, जोधपुर के महापौर प्रसन्नचंद मेहता, उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी सहित विभिन्न शहरों के पार्षद और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जयपुर के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर जैन गोधा ने बताया कि वैश्य समाज के जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में वैश्य समाज के 77% उम्मीदवारों को टिकट मिला था, जिनमें से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। यह समाज के लिए खुशी की बात है। समारोह में विधायक कालीचरण सराफ सहित संगठन के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
जयपुर में जोधपुर-रावत मिष्ठान भंडार की दुकानों पर छापा
10 घंटे पहले
चांदी के वर्क की 30 हजार पन्नियां की सीज
एक दिन पहले
जयपुर से दुबई के लिए आज से नई फ्लाइट शुरू:सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा
एक दिन पहले
जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए आज से नई-ट्रेन
26 अक्टूबर 2026
जयपुर एयरपोर्ट पर आज मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव
26 अक्टूबर 2026
राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने की शिष्टाचार भेंट
24 अक्टूबर 2026