मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) की कीमत बढ़ने से ट्रक ऑपरेटर्स नाराज, इसी को लेकर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स दिवाली से पहले आंदोलन की तैयारी
  • एमपी से राज्यसभा जाएंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी:एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी
  • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ:48 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनर्स को फायदा;
बड़ी खबर

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

ल

लोकजीवन संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 05:34 PM 1 मिनट में पढ़ें

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3% बढ़ा दिया है। बुधवार 28 अक्टूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ।

इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। इससे लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू मानी जाएंगी। सरकार इसपर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इससे पहले सरकार ने अप्रैल में कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के लिए DR में 2 फीसदी का इजाफा किया था। उस बढ़ोतरी के साथ DA की दर 60% पर पहुंच गई थी। अब 3 फीसदी की ताजा बढ़ोतरी के बाद यह आंकड़ा 63 फीसदी हो गया है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें