मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
बड़ी खबर

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

ल

लोकजीवन संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 12:58 PM 2 मिनट में पढ़ें

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों  की मौत, 40 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें 28 छात्र और एक महिला टीचर शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम है।

यह हादसा दीर कॉलोनी इलाके में हुआ। इसमें 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

पिछले 6 महीने में स्कूल गिरने के 4 बड़े हादसे

पाकिस्तान में छत और इमारतें गिरने की घटनाएं अक्सर होती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना और निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करना है।

उमरकोट- जुलाई में एक सरकारी स्कूल की बाहरी दीवार गिरने से 3 बच्चियों की मौत हो गई थी।

लाहौर- जुलाई में ही बागबानपुरा इलाके में निर्माणाधीन निजी स्कूल की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।

लाहौर- जून में कहना इलाके में एक ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की जान चली गई थी।

डेरा गाजी खान- मई में स्कूल की छत गिर गई थी। इसमें चार बच्चों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें