मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
बड़ी खबर

चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढा

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 01:21 PM 2 मिनट में पढ़ें

चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढा

चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंके 140 किमी/घंटा तक चल सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के संवेदनशील इलाकों से करीब 6 लाख लोगों को आज शाम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मछुआरों को भी 29 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

आंध्र से सटे ओडिशा में भी चक्रवात का सबसे ज्यादा असर होगा। राज्य में बचाव और राहत कार्यों के लिए 60 ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) टीमें तैनात की जाएंगी। छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

वहीं, तमिलनाडु में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अरनी स्थित भास्कर नगर में पानी भर गया। लोग अपने घरों में फंस गए हैं। कोडाइकनाल में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। तिरुवारूर जिले में भी तेज बारिश हुई। हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें