यूआईटी में 200 करोड़ के भूखंड घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
-पटेल नगर के 492 भूखंडों की रजिस्ट्री का मामला - मूल फाइलें गायब होने और मिलीभगत का आरोप
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर विकास न्यास में लगभग 200 करोड़ रुपए के कथित भूखंड घोटाले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है. पीसीसी मेंबर मनोज पालीवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यूआईटी के बाहर प्रदर्शन कर सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में उच्चस्तरीय कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी मेंबर मनोज पालीवाल ने आरोप लगाया कि यूआईटी द्वारा पटेल नगर में स्थित 492 भूखंडों की उजड़धरी निकाली गई थी। यूआईटी ने यह स्वीकार किया है कि इन 492 भूखंडों की प्रॉपर्टी रजिस्टर में प्रविष्टि तो सुनिश्चित की गई है, लेकिन इनकी सभी मूल फाइलें यूआईटी कार्यालय से गायब हैं। पालीवाल ने कहा कि यदि प्रत्येक भूखंड की न्यूनतम बाजार कीमत 40 लाख रुपए भी मानी जाए, तो इन सभी भूखंडों की कुल कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए तक पहुंचती है. उन्होंने इसे भीलवाड़ा का बहुत बड़ा अपराध करार देते हुए कहा कि बिना किसी कर्मचारी या अधिकारी का दोष सिद्ध किए और दायित्व तय किए बिना इस तरह फाइलों को फिल्टर करना सरासर गलत है. भीलवाड़ा की जनता और कांग्रेस पार्टी इस बड़े भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं करेगी।
एसओजी जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद सचिव स्तर पर आश्वस्त किया गया है कि इस मामले की जांच एसओजी (स्ह्रत्र) द्वारा की जा रही है। साथ ही, यह भी भरोसा दिलाया गया है कि प्रॉपर्टी रजिस्टर में इन भूखंडों की प्रविष्टियों की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस वित्तीय अनियमितता पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
VideoNews - कमला देवी को किडनैप कर गहने लूटे, शव को छत पर जलाकर अवशेष नदी में फेंके, मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा गिरफ्तार
2 घंटे पहले
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन
2 घंटे पहले
गुलाबी ठंड का प्रकोप: एमजीएच की मेडिकल ओपीडी में मरीजों की भीड़
3 घंटे पहले
लापरवाही की खुदाई से फूटी पेयजल लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
3 घंटे पहले
सूने मकान से 6 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी ले उड़े चोर
3 घंटे पहले
एएसपी राजेश आर्य सहित 9 आरपीएस अधिकारी सिलेक्शन स्केल में पदोन्नत
4 घंटे पहले