80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
भीलवाड़ा। जहाजपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने आधी रात को घर के बाहर सो रही 80 साल की बुजुर्ग महिला गट्टू देवी को जबरन उठाया, बेरहमी से मारपीट की और ब्लेड से वार कर सोने के आभूषण लूट ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। मामला सरसिया चौराहा, भवानीपुरा का है, जहां पीड़िता अपने पति रामदयाल मीणा और ननद के साथ टीनशेड के नीचे सो रही थी। देर रात लघुशंका के लिए उठी महिला को दो-तीन बदमाशों ने दबोच लिया और करीब 20 फीट दूर एकांत में ले गए। बदमाशों ने छीना-झपटी के दौरान ब्लेड से वार कर उसके गले से सोने के तीन मांदलिया व रामनामी लूट लिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से आरोपी कन्हैयालाल (35) को घटनास्थल के पास से ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी युसूफ अली (25) जंगलों से होता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर एक होटल के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कन्हैयालाल पर पहले से मारपीट के मामले दर्ज हैं और उसने कर्ज चुकाने के लिए यह वारदात कबूल की है। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड नारायण लाल बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर की गई इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष और भय का माहौल है। पुलिस के लिए अब फरार मुख्य साजिशकर्ता नारायण लाल को गिरफ्तार करना और लूटे गए गहनों की शत-प्रतिशत बरामदगी करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
महात्मा गांधी अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी: विधायक कोठारी ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र, नए पद सृजित कर नियुक्तियां करने की मांग
33 मिनट पहले
शाहपुरा में दो सूने मकानों के ताले टूटे, 14 तोला सोना, 4.5 लाख नकदी और आधा किलो चांदी पार
एक घंटा पहले
यूआईटी में 200 करोड़ के भूखंड घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
2 घंटे पहले
करवा चौथ को लेकर बाजारों म मिट्टी के करवे और पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू
2 घंटे पहले
Video - नवनिर्वाचित सरपंच के बेटे की कार पर पथराव, पेट्रोल छिडक़कर जिंदा जलाने की कोशिश
2 घंटे पहले
गुलाबी ठंड के बीच भीलवाड़ा में सर्दी पर अल नीनो का साया, फरवरी से तपिश बढऩे की आशंका
2 घंटे पहले