मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच तेज कर दी है।
  • छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व पूरा हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।
  • उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार देर रात बर्फबारी हुई, इससे पहले बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी। इससे सोमवार को मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
बड़ी खबर

श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार

ल

लोकजीवन संवाददाता

16 नवम्बर 2026, 11:47 AM 2 मिनट में पढ़ें

श्रीगंगानगर में  अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को 50 जीबी गांव के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले राजस्थान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पंजाब के गुरुदासपुर से एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

एटीएस एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि ब्लास्ट का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। आरोपी महिला महकदीप कौर सोशल मीडिया के जरिए उस एजेंट के कॉन्टैक्ट में थी।

ब्लास्ट के लिए उसे 30 हजार रुपए मिले थे। 3 नवंबर की रात करीब 9.45 बजे हुए ब्लास्ट से करीब आधा घंटे पहले ही एक पैसेंजर ट्रेन निकली थी। ब्लास्ट के बाद करीब 10 घंटे तक ये रूट बंद रहा था।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी एजेंट शाह दोस्तपुर (गुरुदासपुर) की रहने वाली महकदीप कौर (21) के संपर्क में था। महकदीप अपने साथी चौड़ा कलां (गुरुदासपुर) के रहने वाले दविन्दर सिंह (23) के साथ राजस्थान आई थी। एजेंट ने आरोपियों को खाली हाथ राजस्थान भेजा था। यहां आने के बाद एक पॉइंट पर उन्हें आईईडी ​का पैकेट मिला था।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ब्लास्ट से पहले आरोपी दो बार श्रीगंगानगर आए थे, पर साजिश विफल रही। आरोपी पहले 6 अक्टूबर को आए, इन्होंने कई जगह रेकी की, लेकिन ब्लास्ट नही कर सके।

12-13 अक्टूबर को वापस लौटे और ब्लास्ट के बम प्लांट कर दिया, लेकिन ब्लास्ट हुआ नहीं। फिर 3 नवंबर को आए। उन्होंने फिर से पैकेट को रेलवे ट्रैक पर प्लांट कर दिया था। इसी में धमाका हुआ था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी बड़ी खबर की खबरें

और देखें