मौसम के मिजाज से बढ़ी मुश्किलें: पारे के अंतर से एमजीएच में उमड़ी मरीजों की भीड़
- दिन और रात के पारे में 12 से 14 डिग्री का अंतर - बुखार, खांसी व जुकाम के रोगियों में हुआ इजाफा
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर में मौसम के बदलते तेवर और तापमान में उतार-चढ़ाव ने आमजन की सेहत बिगाडऩी शुरू कर दी है। दिन के समय हल्की गर्मी और रात में गिरते पारे के कारण शहरवासियों को दोहरी मौसम का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके चलते जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय के आउटडोर में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर्स के केबिन के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
दीवाली पर घटे थे मरीज, अब अचानक आया उछाल
चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, दीवाली के पांच दिवसीय फेस्टिवल सीजन के दौरान लोग पर्व और मेल-मुलाकातों में व्यस्त थे, जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई थी। उस दौरान ओपीडी का आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहा था। हालांकि, त्योहार का उल्लास थमते ही और मौसम में ठंडक का असर गहराते ही अस्पताल में एक बार फिर मरीजों का भारी उछाल देखने को मिला है। ओपीडी काउंटर्स पर लगी भारी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि मौसमी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं।
वायरल, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
चिकित्सकों का कहना है कि दिन की गर्मी और रात की ठंडक के बीच शरीर का तालमेल बिगडऩे से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ओपीडी में पहुंच रहे अधिकांश मरीज वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द, गले में खराश और पेट की समस्याओं से पीडि़त हैं। इनमें युवाओं और बुजुर्गों की संख्या भी अधिक है। डॉक्टरों ने इस मौसम में खानपान में सावधानी बरतने और सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी है।
पिछले 10 दिनों में 12 से 14 डिग्री का अंतर
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में शहर के तापमान में लगातार बदलाव दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में लगभग 12 से 14 डिग्री तक का बड़ा अंतर बना हुआ है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
14 घंटे पहले
सीए छात्रा की मौत मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा, चस्पा किया नोटिस; 3 दिन में हाजिर नहीं होने पर लाइसेंस होगा निरस्त
14 घंटे पहले
आचार्य पुलकसागर बोले भीलवाड़ा वालों के दिलों में रहेंगे हम, विदाई की बेला में भावुक हुए नयन
20 घंटे पहले
आस्था की ज्योति से झिलमिलाए घाट, उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
20 घंटे पहले
सीए छात्रा की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप: मेडिकल स्टोर को लगाई आग, हुआ जमकर हंगामा, तहसीलदार ने की दुकान सीज
एक दिन पहले
छठ महापर्व: खरना पर गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत
एक दिन पहले