मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
कारोबार

महंगाई के बीच FDs पर ज्यादा ब्याज मिलेगा:रेपो रेट बढ़ने से बैंक भी ब्याज दरें बढ़ाएंगी

ल

लोकजीवन संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 05:19 PM 1 मिनट में पढ़ें

महंगाई के बीच FDs पर ज्यादा ब्याज मिलेगा:रेपो रेट बढ़ने से बैंक भी ब्याज दरें बढ़ाएंगी

महंगाई कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। इससे एक तरफ जहां लोन महंगे होंगे, वहीं दूसरी तरफ बैंक जल्द ही अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें भी बढ़ाएंगी।

हालांकि, जिन लोगों ने पहले से फिक्स्ड डिपॉजिट करा रखा है, उन्हें इसका तुरंत फायदा नहीं मिलेगा और उन्हें पुरानी दर पर ही ब्याज मिलता रहेगा।

अगर आपने पहले से ही कोई FD करवा रखी है, तो RBI के रेपो रेट बढ़ाने से उसकी ब्याज दर तुरंत बदलेगी। जब आप बैंक में FD बुक करते हैं, तो उस समय तय की गई ब्याज दर पूरे टैन्योर (अवधि) के लिए लॉक रहती है।

इसलिए पुरानी FD पर वही ब्याज मिलता रहेगा, जिस रेट पर उसे शुरू किया गया था। रेपो रेट में बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ नई FD बुक करने पर या पुरानी FD के मैच्योर होने के बाद उसे रिन्यू कराने पर ही मिलेगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी कारोबार की खबरें

और देखें