विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने गुरुग्राम में नए स्टोर का उद्घाटन किया, यह एमवे इंडिया के स्टोर नेटवर्क के विस्तार का अहम् पड़ाव है
अगले 3 से 4 सालों में अलग-अलग शहरों में कई और स्टोर्स खोलने की तैयारी जयपुर, अक्टूबर, 2026 : सेहत और तंदुरुस्ती के क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल एमवे इंडिया ने आज देश के प्रमुख बाजारों में अपने स्टोर्स का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया। यह कदम भारत में कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा है और इससे बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत होगी। विस्तार के इस नए दौर की शुरुआत एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने की। अपने आधिकारिक दौरे पर गुरुग्राम पहुँचे नेल्सन ने आज वहाँ एमवे के नए स्टोर का उद्घाटन किया। उन्होंने पिछले साल 100 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी, जिसका एक हिस्सा कंपनी के स्टोर्स बढ़ाने पर खर्च होना था। यह विस्तार उसी घोषणा की अगली कड़ी है।
इस मौके पर एमवे के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल नेल्सन ने कहा, “एमवे की वैश्विक विकास यात्रा में भारत की अहम् भूमिका है। यहाँ हमें सबसे ज्यादा उत्साहित करती है भारतीय उपभोक्ता की तेजी से बदलती सोच। आज लोग सेहत और तंदुरुस्ती के लिए ऐसे समाधान ढूँढ रहे हैं, जिन पर भरोसा किया जा सके और जिनके पीछे विज्ञान हो। वे चाहते हैं कि ब्रांड उनकी अपनी जरूरतों को समझें और उनसे जुड़ना आसान हो। हमारा उद्देश्य ऐसे आधुनिक केंद्र बनाना है, जहाँ लोग आकर खुद उत्पादों को देख-परख सकें और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स ग्राहकों की इन बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। इन सेंटर्स में लोग नए उत्पादों के बारे में जानते हैं, खुलकर बात करते हैं और एक समुदाय से जुड़ते हैं। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों के रिश्ते गहरे होते हैं और ग्राहकों को भी ज्यादा फायदा मिलता है। गुरुग्राम में एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन भारत में एमवे के सफर का एक अहम् पड़ाव है। यह दर्शाता है कि आने वाले लंबे समय के लिए हमें इस बाजार पर पूरा भरोसा है। हम अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को वे सभी मंच, साधन और अनुभव देना चाहते हैं, जिनकी मदद से वे अपना कारोबार शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। सेहत और तंदुरुस्ती से जुड़े उत्पादों की माँग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में, एमवे उद्यमिता को बढ़ावा देने, ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर जिंदगी जीने में मदद करने के अपने वादे पर कायम है।”
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारत में ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स का अनुभव बेहतर बनाने में हमारे स्टोर्स की बड़ी भूमिका है। ये स्टोर्स आम दुकानों से अलग हैं। हमने इन्हें एंगेजमेंट हब के रूप में तैयार किया है, जहाँ ग्राहक सीधे एमवे को करीब से जान सकें और हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने ग्राहकों से जुड़ने और समुदाय बनाने का मजबूत मंच मिले। पिछले एक साल में हमने कई जगहों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कहीं नए स्टोर खोले हैं, तो कहीं पुराने स्टोर्स को अपग्रेड करके एंगेजमेंट हब बनाया है। आने वाले सालों में हम देशभर में और विस्तार करेंगे। यह भारत के साथ हमारे लंबे जुड़ाव और विकसित भारत के सपने में हमारे योगदान का भी अहम् हिस्सा है। इसके माध्यम से हम लोगों को सेहतमंद बनाने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विश्वस्तरीय उत्पाद ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हाथ बंटा रहे हैं।”
इस समय देशभर में एमवे इंडिया के 85 से ज्यादा स्टोर्स हैं। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपने स्टोर्स का कायाकल्प करने के काम में तेजी लाई है। प्रमुख बाजारों में 14 से ज्यादा स्टोर्स या तो नए खोले गए हैं या उन्हें नया रूप दिया गया है। इनमें पुणे, कोलकाता, सिलीगुड़ी, इम्फाल, भागलपुर, आनंद, अहमदाबाद, बोंगाईगांव, आगरा और नांदेड़ जैसे शहर शामिल हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 बाजारों पर भी बराबर ध्यान दे रही है। आगे की राह भी स्पष्ट है। अगले 3 से 4 साल में कंपनी कई और स्टोर्स खोलेगी या मौजूदा स्टोर्स को नया रूप देगी।
[10/28/2026 3:51 PM] Kailash Trivedi: एमवे इंडिया जल्द ही देश में अपने 30 साल पूरे करने जा रही है। कंपनी की हर कोशिश और हर पहल के पीछे डायरेक्ट सेलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने का उसका संकल्प है। कंपनी लागू कानूनों और नियमों के मुताबिक काम करती है और अपने पूरे कामकाज में गवर्नेंस, नियमों के पालन और कारोबारी तौर-तरीकों को लगातार बेहतर बना रही है। कंपनी के एंगेजमेंट सेंटर भी इसी संकल्प का हिस्सा हैं। यहाँ पारदर्शी माहौल में लोग उत्पादों को देख-परख सकते हैं, उन्हें ठीक से समझ सकते हैं और ग्राहक और डिस्ट्रीब्यूटर आमने-सामने मिल सकते हैं। भारत में करीब 30 साल के अनुभव के साथ एमवे की नजर अब अगले 30 साल और उससे आगे पर है। इसके लिए कंपनी ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने, जिम्मेदार उद्यमिता, इनोवेशन और लंबे समय तक कायम रहने वाली वैल्यू तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
और भी कारोबार की खबरें
और देखें
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 4.34 अरब डॉलर रहा
10 घंटे पहले
जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार लिस्टिंग, 21% से ज्यादा का बंपर मुनाफा
16 घंटे पहले
माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर
एक दिन पहले
इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़
24 अक्टूबर 2026
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा, शेयर का प्राइस बैंड 1,585 से 1,665 रुपए तय
24 अक्टूबर 2026
सोना-चांदी धड़ाम; सिल्वर में 6,799 रुपए की गिरावट, कीमत 2 लाख के नीचे फिसली
23 अक्टूबर 2026