खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों और एजेंसी से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
भीलवाड़ा. दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार टीम ने जवाहर नगर स्थित दो डेयरी से घी के दो नमूने लिए। दोनों डेयरियों में साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर संचालकों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा रतन एजेंसी से कॉम्प्लान मिल्क पाउडर का सैंपल लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई होगी। विभाग ने आमजन से खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण व समाप्ति तिथि जांचने की अपील की है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, नीरज कुमार मीणा, कुलदीप चौधरी सहित टीम शामिल रही।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी
8 घंटे पहले
टाउनशिप पॉलिसी में संशोधन कर आमजन को राहत दे सरकार - कोठारी
9 घंटे पहले
वनवासी कल्याण परिषद ने की मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
9 घंटे पहले
भीलवाड़ा पंचायत चुनाव: गांवों की ‘सरकार’ चुनने के लिए उत्साह, दोपहर 1 बजे तक 29.27% मतदान कुछ स्थानों पर इवीएम खराब
11 घंटे पहले
नागदी बांध में गिरा कंटेनर, चालक की केबिन में दबने से दर्दनाक मौत
11 घंटे पहले
भीलवाड़ा में करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट, गुलाबपुरा में 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाया टीम ने नष्ट
एक दिन पहले