326 सरपंचों व 2872 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल, वोटिंग कल
- पंचायत चुनाव फस्र्ट फेज: नौ पंचायत समितियों में चुनाव
भीलवाड़ा लोकजीवन / पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण में भीलवाड़ा जिले की नौ पंचायत समितियों के 326 सरपंचों व 2872 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्य आज हुआ। सुबह से ही पंचायतों में गहमागहमी रही। कुछ जगह लोगों में गर्मागर्मी भी हुई। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा।
शहर से सटी सुवाणा, हलेड़, आरजिया, पालड़ी, पांसल सहित अन्य पंचायतों में सुबह से ही माहौल गर्म रहा। अपने समर्थकों के साथ चुनाव लडऩे वालों ने फार्म जमा कराए। हलेड़ में मुख्य रूप से तो भाजपा के बालूलाल आचार्य, कांग्रेस के हरफूल जाट, भगवतीलाल जाट, गोपाल सेन चुनाव मैदान में हैं। वहां लगभग 40 नामांकन दाखिल होने की खबर है। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। अधिकतर नामांकन डमी बताए जा रहे हैं। पहले चरण की पंचायतों के 1110 पोलिंग बूथों पर कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। ये चुनाव बैलट पेपर से होगा। पोलिंग पार्टियों के लिए भी ये चुनाव चुनौती हैं, क्योंकि पोलिंग कर्मचारियों को आज रात में बैठकर हाथ से मतपत्रों पर प्रत्याशियों के नाम लिखने होंगे। मतदान के बाद कल ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कहां-कितने पंच-सरपंचों के चुनाव
पंचायत समिति पंचायतें वार्ड मतदाता
बनेड़ा 29 289 91400
बिजौलियां 26 216 59270
जहाजपुर 32 288 93299
करेड़ा 37 279 95259
कोटड़ी 46 444 138651
खजूरी 27 217 67744
मांडल 36 336 106036
मांडलगढ़ 39 339 102559
सुवाणा 54 464 140700
कुल 326 2872 894918
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एमजीएच में वेतन संकट: कर्मचारियों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
6 घंटे पहले
सुवाणा में मां का फर्जी नामांकन और गुमशुदगी का आरोप लगा पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
6 घंटे पहले
मांडलगढ़ में खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
6 घंटे पहले
मौसम का यू-टर्न: कल से पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, 4 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार
6 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरियों और एजेंसी से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
एक दिन पहले
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी
एक दिन पहले