हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। शहर के निकट हरणी महादेव रोड पर बने ओशो उपवन आश्रम में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आश्रम का ताला तोडक़र अंदर घुसे और वहां जमकर तोडफ़ोड़ की। इसके बाद अज्ञात चोर आश्रम से गैस सिलेंडर, पंखे और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाना शुरू किया। ओशो आश्रम के संचालक तीर्थदास ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह आश्रम के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां व अन्य सामान क्षतिग्रस्त किया हुआ था। चोरों ने आश्रम में रखी सामग्री को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर पहुंची मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने फिंगरप्रिंट्स व अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। संचालक तीर्थदास की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के शांतिपूर्ण इलाके में इस प्रकार की चोरी और तोडफ़ोड़ की घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण
3 घंटे पहले
सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम
6 घंटे पहले
रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
6 घंटे पहले
छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान
6 घंटे पहले
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
एक दिन पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
एक दिन पहले