अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
भीलवाड़ा लोकजीवन। सांगानेर कॉलोनी निवासी मोहनी देवी को जिस परिवार ने हंसी-खुशी अजमेर जाने के लिए ट्रेन में बैठाया था, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अगले दिन उसकी तलाश एक बेहद दर्दनाक और भयानक खबर के साथ समाप्त होगी। रिश्तेदारों से मिलने की उम्मीद आंसुओं और मातम में बदल गई। भीलवाड़ा की सांगानेर कॉलोनी निवासी मोहनी पत्नी हीरालाल कोली मंगलवार को अजमेर जाने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों ने उन्हें इंदौर-जोधपुुर ट्रेन में बैठाया था। जब वह काफी समय तक निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचीं और उनकी कोई खबर नहीं मिली, तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजन भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने मामला गंभीर लेते हुए अजमेर रेलमार्ग के सभी थानों को सूचना भिजवाई और विजयनगर, नसीराबाद व अजमेर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अजमेर की आनासागर झील में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। कोतवाली पुलिस ने सिविल डिफेंस और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी में रखवाया। जब जीआरपी ने झील में मिले शव की तस्वीर परिजनों को दिखाई, तो उनकी दुनिया उजड़ गई। गुरुवार को परिजन अजमेर पहुंचे, जहां जेएलएन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं है, बल्कि उन उम्मीदों का टूटना है जिनके सहारे अपनों को घर से सुरक्षित विदा किया जाता है। मोहनी आनासागर झील तक कैसे पहुंचीं, उनके साथ क्या हुआ, यह हादसा था या आत्महत्या—इन तमाम गंभीर सवालों के जवाब फिलहाल मिलने बाकी हैं और अजमेर कोतवाली पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण
3 घंटे पहले
सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम
6 घंटे पहले
रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
6 घंटे पहले
छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान
6 घंटे पहले
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
एक दिन पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
एक दिन पहले