मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • जेएलएफ में साहित्य-जगत से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल
  • जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल:CM ने भूमि पूजन किया
भीलवाड़ा

छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान

- बीती रात 11 बजे की घटना से सहमे लोग - दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 नवम्बर 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें

छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।  शहर के व्यस्त इलाके में  छीपा बिल्डिंग के पास स्थित लोटस रेडिमेड शोरूम में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा था। इस घटना में पास की दुकानों में भी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो दमकल गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के काम में जुट गईं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में शोरूम के अंदर रखा सामान, रेडीमेड कपड़े और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर पूरी तरह राख हो चुकी हैं, जिससे मालिक  को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि रात का समय होने और बाजार बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि नुकसान का सही आंकलन किया जा सके और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें