हमारे प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है: मोहन भागवत
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को श्री राजाराम आश्रम में मरु निनाद-2026 में भाग लिया। इस दौरान जोधपुर प्रांत से 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस शिविर में भाग लिया, जबकि 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया। शनिवार को मार्ग पदयात्राएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मोहन भागवन ने कहा कि जो मनुष्य हर प्रकार के नशे से दूर रहता है, उसका जीवन सुखी रहता है। संघ ने अपने कार्य के प्रारंभ से कहा है कि संघ क्या करेगा। पहला, संपूर्ण समाज को एक सूत्र में संगठित समाज के नाते खड़ा करेगा। उसके लिए सारे समाज को एक लक्ष्य चाहिए। इसके लिए हमें एक ऐसा जीवन जीना है जिससे दुनिया के सारे देश मनुष्य जीवन कैसा होना चाहिए, इसकी सीख हमें देखकर ले सकें। उसके लिए मनुष्यों का जीवन बिल्कुल निस्वार्थ होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अपने इस प्राचीन राष्ट्र की उत्पत्ति ही दुनिया को परोपकार से बांधने के लिए हुई है। हम धर्मपरायण देश हैं। हम दुनिया को धर्म देते हैं। धर्म रिलीजन नहीं है। हमारे यहां धर्म का अर्थ बहुत सरल शब्दों में बताया है, "परोपकार से दुनिया को जोड़ना।" परोपकार से पूरी दुनिया को जोड़ने का स्वभाव हमारा पहले से ही रहा है। लेकिन ये आक्रामक जो एक के बाद एक नशा हमारे यहां लाए, उस स्थिति में भी हम उसको भूलेंगे नहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि प्राचीन समय में एक जीमूतवाहन राजकुमार थे, सर्पों और गरुड का बैर था। लड़ते-लड़ते समझौता हो गया कि रोज गरुड़ आएगा और सर्प को उसको खाने के लिए छोड़ देना है। जब राजकुमार को पता चला तो वो गया और सर्प की जगह खड़ा हो गया। राजकुमार ने गरुड़ से कहा कि मेरा शरीर हृष्टपुष्ट है, इसलिए आप मुझको खा लीजिए और सर्प को छोड़ दीजिए। मतलब, प्राचीन समय से ही हमारे देश में परोपकार चला आ रहा है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
तीन वर्षों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का किया प्रावधान : भजनलाल शर्मा
21 घंटे पहले
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच की तेज
22 घंटे पहले
'वसुंधरा राजे ने पकड़े थे सोनिया के पैर’-बेनीवाल कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम पर जड़े गंभीर आरोप
13 नवम्बर 2026
सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ से बदल रही है जनसांख्यिकी - भजनलाल शर्मा
13 नवम्बर 2026
एसआईआर में कटे 31 लाख वोट, अब 11.47 लाख नए मतदाता जुड़े; 5.26 करोड़ के पार पहुंची संख्या
13 नवम्बर 2026
जयपुर एयरपोर्ट पर 55 करोड़ से बनेगा नया स्टेट टर्मिनल
12 नवम्बर 2026