मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
  • 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं
  • राहुल गांधी ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। इसमें कई फर्जी मतदाता थे।
भीलवाड़ा

सांसें थमीं, पर ज्ञान का दीप जला गए: 'प्रथम गुरु' के सम्मान में झुके भावी चिकित्सकों के शीश

ल

लोकजीवन संवाददाता

19 नवम्बर 2026, 07:39 PM 2 मिनट में पढ़ें

सांसें थमीं, पर ज्ञान का दीप जला गए: 'प्रथम गुरु' के सम्मान में झुके भावी चिकित्सकों के शीश

भीलवाड़ा. चिकित्सा विज्ञान की किताबों से निकलकर जब भावी डॉक्टर पहली बार मानव शरीर की सूक्ष्म संरचना को समझने की दहलीज पर कदम रखते हैं, तो उनके सबसे पहले शिक्षक वे मूक गुरु होते हैं जिन्होंने मरणोपरांत अपनी देह समाज को समर्पित कर दी। कुछ ऐसे ही भावुक और गरिमामय माहौल में गुरुवार को राजमाता विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में एमबीबीएस बैच 2026 का कैडेवरिक शपथ समारोह हुआ। समारोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने मानव देह को अपना प्रथम गुरु मानते हुए उसके प्रति आजीवन कृतज्ञता, सम्मान और गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

देहदान में जैन समाज की पहल बनी प्रेरणास्रोत

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े ने बताया कि समारोह के दौरान भावी चिकित्सकों को देहदान के सामाजिक सरोकार से रूबरू कराया। संकाय सदस्यों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई गई ये सभी पार्थिव देह संभ्रांत और जागरूक परिवारों ने दान की हैं। अपने प्रियजनों की देह दान करने वाले परिवारों का यह त्याग भावी डॉक्टरों को मानव शरीर की जटिल संरचना समझने का अवसर देता है। इस दौरान देहदान की मुहिम में जैन समाज की सक्रिय और अग्रणी भागीदारी को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, जिसने समाज में जनचेतना की नई मिसाल कायम की है।

 

अब शुरू होगी व्यावहारिक पढ़ाई

शपथ ग्रहण के साथ एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए कैडेवर डिसेक्शन की नियमित व्यावहारिक प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। चिकित्सा शिक्षा में डिसेक्शन को सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है, क्योंकि इसी से विद्यार्थियों को अंगों और तंत्रों की वास्तविक स्थिति का व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संवेदनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दशरथ पिंपले तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा कुमारी सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें