बदनोर व जोधड़ास के दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
भीलवाड़ा. जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने शेड्यूल एच-1 और एनडीपीएस श्रेणी की दवाओं के विक्रय रिकॉर्ड न रखने तथा लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामले में जिले के दो मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलंबित किए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक महेन्द्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार बदनोर में भूमिका मेडिकल स्टोर का निरीक्षण औषधि नियंत्रण अधिकारी मनीष कुमार ने किया था, जिसमें एनडीपीएस व शेड्यूल एच-1 श्रेणी की दवाओं का विक्रय विवरण, बिल बुक, शेड्यूल एच-1 रजिस्टर और निरीक्षण पुस्तिका मौके पर नहीं मिली। कारण बताओ नोटिस के जवाब में फर्म ने लाइट व प्रिंटर खराब होने तथा निरीक्षण के बाद कंप्यूटर सूची प्रस्तुत करने का तर्क दिया, जिसे विभाग ने अमान्य करते हुए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसी तरह जोधड़ास मेन रोड स्थित प्रिया मेडिकॉज एवं जनरल स्टोर का निरीक्षण किया था, जहां शेड्यूल एच-1 सहित अन्य दवाओं के बिना रिकॉर्ड और बिना बिल बेचान करने के साथ रजिस्टर व निरीक्षण पुस्तिका न होने की अनियमितता सामने आई। नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर इस फर्म का लाइसेंस 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक 10 दिन के लिए निलंबित किया। विभाग ने निलंबन अवधि में दोनों फर्मों की ओर से दवाओं के क्रय-विक्रय पर निगरानी रखने के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारी और संबंधित थानों को निर्देश दिए हैं, साथ ही निलंबन पूर्व और बाद के बिलों की प्रतियां कार्यालय में जमा कराने को कहा है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सांसें थमीं, पर ज्ञान का दीप जला गए: 'प्रथम गुरु' के सम्मान में झुके भावी चिकित्सकों के शीश
5 घंटे पहले
तुलसी संग ब्याह रचाने पहली बार पधारे मेवाड़ धणी गढ़बोर चारभुजानाथ, सजीव झांकी और भजनों पर झूम उठे हजारों श्रद्धालु
5 घंटे पहले
गुरला में आधी रात मकान में भीषण आग, 2 से 3 लाख का सामान जलकर खाक
एक दिन पहले
बड़ा हादसा: कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी दीवार, मौके पर मौत
एक दिन पहले
सीओपीडी दिवस विशेष: सांसों की इस खामोश बीमारी पर चिंता, नए मरीजों की दर सबसे ज्यादा
एक दिन पहले
दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिला, परिवार में छाया मातम
एक दिन पहले