
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, भास्कर ए. सावंत ने बुधवार को राजस्थान सरकार की 181 हेल्पलाइन के कंट्रोल रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के बाद सावंत ने स्वयं 181 हेल्पलाइन पर प्राप्त विभिन्न कॉल्स में परिवादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
सावंत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अजमेर के जाकिर हुसैन, जयपुर की तुलसी देवी सोनी एवं सुमन सहित विभिन्न परिवादियों से बातचीत की। उन्होंने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
— इस दौरान सावंत ने चूरू के बालूराम, दौसा के महावीर, जोधपुर के कालूराम, जयपुर के प्रहलाद शर्मा, टोंक के अजय सहित अन्य परिवादियों से भी 181 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने परिवादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37