जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
जयपुर में सोमवार सुबह 11 बजे महिंद्रा थार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी टाटा हैरियर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर सुबह 11:20 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। घटना जयपुर में पुलिस मुख्यालय के बाहर गेट नंबर-4 के सामने नाबार्ड के पास गली में हुई।पुलिस के अनुसार, आग की चपेट में आई महिंद्रा थार पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाले युवक शुभम की है। शुभम ने साल 2022 में धनतेरस के मौके पर यह गाड़ी खरीदी थी। वहीं, दूसरी गाड़ी टाटा हैरियर पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाले राहुल की है। राहुल ने साल 2025 में यह गाड़ी खरीदी थी।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ियों में लगी आग के वीडियो भी रिकॉर्ड किए। ज्योति नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ACP अशोक नगर डॉ. पूनम ने बताया- एक थार में अज्ञात कारणों से आग लगी। ये थार पीएचक्यू के गेट नम्बर चार के बाहर खड़ी थी। इसी के पास खड़ी सफेद कार भी चपेट में आ गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। दोनों गाड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों गाड़ियां आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
महिला उद्यमियों के हुनर और रचनात्मकता के अनूठे नमूने देखकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े अभिभूत
29 अक्टूबर 2026
जयपुर में वैश्य-समाज के 5 महापौर और 24 पार्षद सम्मानित
28 अक्टूबर 2026
जयपुर में जोधपुर-रावत मिष्ठान भंडार की दुकानों पर छापा
28 अक्टूबर 2026
चांदी के वर्क की 30 हजार पन्नियां की सीज
27 अक्टूबर 2026
जयपुर से दुबई के लिए आज से नई फ्लाइट शुरू:सप्ताह में 3 दिन मिलेगी सुविधा
27 अक्टूबर 2026
जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए आज से नई-ट्रेन
26 अक्टूबर 2026