शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे
शेयर मार्केट से मुनाफा कमाने का लालच देकर जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में युवक से करीब डेढ़ लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित से इंस्टाग्राम पर बातचीत की और मुनाफे का लालच देकर पहले 10 हजार रुपए शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करवाए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को 99 हजार 328 रुपए के कथित मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर भरोसा दिलाया। आरोपियों ने मुनाफे की रकम निकालने के नाम पर अलग-अलग चार्ज बताकर पीड़ित से कुल 1 लाख 47 हजार 498 रुपए और वसूल लिए।
पुलिस के अनुसार, करोल घाटी, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-3, खातीपुरा निवासी रामजी लाल महावर (43) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित की आरोपियों से इंस्टाग्राम के जरिए बात हुई थी।
आरोपियों ने पीड़ित को शेयर मार्केट में अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था।
इसके बाद पीड़ित ने बताए गए UPI ID पर 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए। कुछ समय बाद आरोपियों ने 99,328 रुपए के मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजा। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने विड्रोल चार्जेस, बैंक टैक्स, डिसकाउंट, जीएसटी समेत अलग-अलग शुल्क बताकर उससे लगातार रकम ट्रांसफर करवाई। इस तरह पीड़ित से कुल 1,47,498 रुपए ले लिए गए।
मामले में खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में इस्तेमाल किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट, मोबाइल नंबर और UPI लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी
12 नवम्बर 2026
जयपुर में साकार हुआ मथुरा का वृन्दावन : गुप्त वृन्दावन धाम में सजी 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी
11 नवम्बर 2026
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे 1000 पत्रकार
11 नवम्बर 2026
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026
दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
03 नवम्बर 2026
जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
02 नवम्बर 2026