जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
जयपुर । राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का राजस्थान का 55 वां सेंटर खुल गया है । सहकारिता राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस केंद्र का शुभारंभ किया । इस मौके पर सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने एक पीपीटी के जरिये बताया कि आखिर क्यों जेनेरिक दवाईयां जरूरी है । पीएमबीआई के सीईओ शांतनु कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्देश्य महंगी दवाईयों को सस्ती दर पर मरीजों को उपलब्ध करवाना है ।
समारोह में सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में आम परिवार के हर व्यक्ति को उचित कीमत पर दवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने हमेशा इस बात पर ज़ोर दिया है और राजस्थान में हमने भी लगातार कोशिशें की हैं ताकि आम आदमी जिसमें गरीब भी शामिल हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। हमारा मकसद उन्हें ज़रूरी दवाएं उपलब्ध कराना है । क्योंकि खुले बाज़ार से खरीदी गई दवाएं अक्सर महंगी होती हैं । प्रचार और विज्ञापन का खर्च हटाकर, हम 'प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र' के ज़रिए आम ग्राहकों तक ये दवाएं पहुंचा पा रहे हैं ।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी
12 नवम्बर 2026
जयपुर में साकार हुआ मथुरा का वृन्दावन : गुप्त वृन्दावन धाम में सजी 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी
11 नवम्बर 2026
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे 1000 पत्रकार
11 नवम्बर 2026
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026
दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
03 नवम्बर 2026
जयपुर पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ी थार में लगी आग
02 नवम्बर 2026