मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
जयपुर

कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की

ल

लोकजीवन संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 05:54 PM 1 मिनट में पढ़ें

कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की

कांग्रेस ने ​जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 29 वार्डों में महिलाओं को टिकट दिए हैं। पंचायतीराज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है इसलिए आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इन पर महिलाओं को टिकट देना अनिवार्य था।

उपजिला प्रमुख रहे मोहन डागर को कांग्रेस ने वार्ड 12 से टिकट दिया है, डागर पीसीसी मेंबर हैं, यूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 42 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने वर्मा को जेनजी उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से उम्मीदवार बनाया है।

वहीं कांग्रेस ने चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समिति में सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें