जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक हटाएंगे अतिक्रमण
जयपुर के सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक न्यू सांगानेर रोड से जेडीए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कल यानी 18 नवंबर को कर सकता है। राजस्थान हाईकोर्ट से मिले आदेशों के बाद आज जेडीए ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी। करीब ढाई किलोमीटर लंबाई की इस सड़क को 100 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिस पर 70 से ज्यादा निर्माण प्रभावित हो रहे है।
सूत्रों के मुताबिक कल जो कार्रवाई प्रस्तावित है, वह विवेक विहार स्टेशन से पहले पिल्लर नंबर 84 से शुरू होकर पिल्लर नं. 102 के बीच की जाएगी। मास्टर प्लान में इस रोड की चौड़ाई 100 फीट प्रस्तावित है, जबकि जगह-जगह स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण के कारण ये सड़क कई जगहों पर 80 फीट तक ही रह गई है।
आपको बता दें कि अक्टूबर में भी जेडीए ने गुर्जर की थड़ी से विवेक विहार स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। लेकिन बाद में आमजन की तरफ से दर्ज करवाई आपत्ति के बाद आगे की कार्रवाई को रोक दिया था।
एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में सुनवाई करने के बाद जेडीए को दो सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। अतिक्रमण हटाने के बाद दो सप्ताह में जेडीसी को कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होनी है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में बड़ा बदलाव
7 घंटे पहले
ज्वेलरी फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसे बदमाश
एक दिन पहले
दिवाली के बाद आतिशबाजी से बिगड़ी एयर क्वालिटी
12 नवम्बर 2026
जयपुर में साकार हुआ मथुरा का वृन्दावन : गुप्त वृन्दावन धाम में सजी 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी
11 नवम्बर 2026
NUJI का तीन दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन 28 नवंबर से, देश भर से जुटेंगे 1000 पत्रकार
11 नवम्बर 2026
हुनर, हस्तशिल्प और खुशियों के रंगों से सजा राजीविका दिवाली मेला
03 नवम्बर 2026