सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका
अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जे. पी. मॉर्गन चेज में सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण हजारों ग्राहक परेशान हुए। लोगों को ऑनलाइन अकाउंट खोलने, बैलेंस देखने, पेमेंट भेजने और ट्रांजैक्शन पूरा करने में दिक्कत हुई।
इसका असर जे. पी. मॉर्गन चेज के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, यूएस बैंक, वेल्स फार्गो, कैपिटल वन और ट्रूइस्ट जैसे बड़े बैंकों पर भी पड़ा।
अमेरिका में जेपीमॉर्गन चेस के 8.6 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं। बैंक की सर्विसेज अब दोबारा ठीक हो गई है।
जे.पी. मॉर्गन चेज के प्रवक्ता जो इवेंजेलिस्टी ने कहा यह समस्या बैंक के अपने ही कंप्यूटर सर्वर सिस्टम में आई एक तकनीकी गड़बड़ी यानी सॉफ्टवेयर बग के कारण पैदा हुई है।
आसान शब्दों में कहें तो बैंक के अपने डेटा सेंटर में लगे मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में एक प्रोग्रामिंग एरर आ गया था, जिसकी वजह से ट्रांजैक्शन और अन्य बैंकिंग सेवाओं में कुछ समय के लिए रुकावट आई।
और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें
और देखें
क्वाड की मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम की तारीफ की
7 घंटे पहले
19 नवंबर को शेनझेन में शी-ट्रंप-पुतिन करेंगे त्रिपक्षीय बैठक
एक दिन पहले
अमेरिका में हवाई यातायात संकट गहराया : रविवार को भी 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द और 8,800 लेट
एक दिन पहले
डेमोक्रेटिक नेताओं ने ईरान युद्ध समाप्त करने का बनाया दबाव
12 नवम्बर 2026
डीआर काँगो: इबोला के ख़िलाफ़ नई उम्मीद, परीक्षण में शामिल होंगे दो नए टीके
11 नवम्बर 2026
ईरान ने फ्रांस के आरोप को नकारा, बोला - साइबर हमले से कोई लेना-देना नहीं
11 नवम्बर 2026