‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड
जयपुर लोकजीवन। फिनाले की रेस जैसे जैसे तेज हो रही है, ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा’ भी अपने हर नए एपिसोड के साथ मनोरंजन का लेवल बढ़ा रहा है। दमदार परफॉर्मेंस, दिलचस्प खुलासे और शानदार सरप्राइज़ के बीच शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स अपने सफर का एक बड़ा पड़ाव पार करने जा रहे हैं। आने वाले वीकेंड एपिसोड्स में टैलेंट, अलग अलग तरह के संगीत और कंटेस्टेंट्स के बीच की दोस्ती का शानदार जश्न देखने को मिलेगा। इस जश्न को और खास बनाने के लिए नीति मोहन भी जजों के पैनल में वापसी कर रही हैं। उनकी गर्मजोशी और चुलबुली एनर्जी एक बार फिर ‘म्यूज़िक का संगीतस्तान’ के मंच पर देखने को मिलेगी।
शुरुआत से ही मंच पर धमाल मचाते हुए गीताश्री ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ गाने पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगी। उनकी प्रस्तुति के पहले 10 सेकंड में ही बजर बज उठेगा और साथ ही गोल्डन शावर से उनका स्वागत होगा। इसके बाद होस्ट श्रेयस तलपड़े के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक भी देखने को मिलेगी। वहीं, सहजदीप ‘कहीं दूर जब’ गाने की सुरीली प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। उनकी परफॉर्मेंस पर उन्हें परफेक्ट स्कोर के साथ गोल्डन शावर भी मिलेगा। उनकी गायकी से भावुक होकर जज शंकर महादेवन उनकी तारीफ करते हुए कहेंगे, “हम खुशकिस्मत हैं कि हमें आपको लाइव सुनने का मौका मिल रहा है।”
संगीत का यह जादू आगे भी जारी रहेगा, जब मीर ‘सजदा’ गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे और सभी से स्टैंडिंग ओवेशन हासिल करेंगे। यह पल इसलिए भी खास होगा, क्योंकि यह गाना खुद शंकर महादेवन की कंपोजिशन है। एपिसोड में मीर और मशहूर सूफी गायक बिस्मिल की खास जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी, जिसमें तुरही की गूंज के साथ मंच पर शानदार जश्न होगा। इस दौरान बिस्मिल अपनी ज़िंदगी के सफर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा करेंगे। वो बताएंगे कि कोविड लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘बिस्मिल की महफिल’ की कल्पना कैसे की, उनके परिवार की संगीत से जुड़ी समृद्ध विरासत कैसी रही और अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें किन मुश्किलों से गुजरना पड़ा।
मंच पर जोश का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अयान ‘बदन पे सितारे’ गाने पर अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेंगे। उन्हें भी स्टैंडिंग ओवेशन मिलेगा। शंकर महादेवन उनकी तारीफ करते हुए कहेंगे, “अयान, तुम रॉकस्टार हो!” वहीं, शिवानी अपनी बारीकियों से सजी गायकी से जजों को प्रभावित करेंगी। उनकी परफॉर्मेंस सुनकर शंकर महादेवन कहेंगे कि उनकी आवाज और गाने के अंदाज़ में दिग्गज गायक उदित नारायण की झलक सुनाई दी।
अगले एपिसोड में जश्न का रंग और भी चढ़ जाएगा, जब गीत ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने पर मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिलेगा और नीति मोहन भी उनकी परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित होंगी। वो कहेंगी, “तुम तो जन्म से ही परफॉर्मर हो। 16 साल की उम्र में तुमने इतना अच्छा गाया, यह मैं सोच भी नहीं सकती।” इसी गाने से जुड़ी दिग्गज कलाकार हेलेन को खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई देते हुए शो के सभी जज मिलकर उनके लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना गाएंगे। यह पल सेट पर पुरानी यादें ताजा कर देगा। इसके अलावा, कुछ दृष्टिबाधित कंटेस्टेंट्स भी गीत के उस खास व्यवहार के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने उनके लिए किया। यह पल दिखाएगा कि टॉप 10 के बीच मुकाबले से आगे भी एक खूबसूरत रिश्ता और अपनापन है।
वीकेंड की इस शानदार महफिल का समापन कदंब की ‘ऐ अजनबी’ पर दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से होगा। उनकी गायकी सुनकर जावेद अली खुद को रोक नहीं पाएंगे और उनके साथ गाने लगेंगे। इसके बाद जज उन्हें एक मजेदार सरप्राइज़ देंगे और अचानक ‘बिजुरिया’ गाने का चैलेंज दे देंगे। शुरुआत में कदंब थोड़े हैरान जरूर होंगे, लेकिन जल्द ही इस चुनौती को स्वीकार कर मंच को डांस फ्लोर में बदल देंगे। उनकी मस्ती भरी परफॉर्मेंस देखकर जज और बाकी कंटेस्टेंट्स भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।
चार्टबस्टर गानों, दिलचस्प किस्सों, शानदार जुगलबंदियों और भरपूर मनोरंजन से सजा ‘सा रे गा मा पा’ का टॉप 10 स्पेशल वीकेंड दर्शकों के लिए यादगार होने वाला है।
देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा’, इस शनिवार और रविवार, सिर्फ ज़ी टीवी पर!
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
राजस्थान हाईकोर्ट में RCAके चुनाव परिणाम मामले की फाइनल सुनवाई अब 7 दिसंबर को
एक दिन पहले
जयपुर में बिजनेसमैन भाइयों से 3.75 करोड़ के पन्ने हड़पे
एक दिन पहले
ज़ी टीवी के ‘लक्ष्मी निवास’ में गश्मीर महाजनी की धमाकेदार वापसी, आदित्य बनकर कहानी में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट!
19 नवम्बर 2026
जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन
19 नवम्बर 2026
जयपुर-दुबई फ्लाइट :स्पाइसजेट की SG-5123 और SG-5124 एक सप्ताह से बंद,
19 नवम्बर 2026
वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट
18 नवम्बर 2026