जयपुर एयरपोर्ट पर इस सीजन का सबसे ज्यादा एयर ट्रैफिक
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार 27 नवंबर को इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा एयर ट्रैफिक दर्ज किया गया। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर कुल 149 विमानों का आवागमन हुआ।
इनमें नियमित शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के साथ नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। शुक्रवार को कुल 17 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का मूवमेंट दर्ज किया गया।
दरअसल, पिछले दिनों जयपुर एयरपोर्ट पर औसतन 132 फ्लाइट्स का रोजाना संचालन हो रहा था। ऐसे में शुक्रवार को विमानों की आवाजाही में करीब 17 फ्लाइट्स की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एयर ट्रैफिक में इस बढ़ोतरी को शादियों के सीजन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
इस दौरान जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले बड़े विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान पहुंच रहे हैं। इसके चलते चार्टर्ड और अन्य नॉन शेड्यूल्ड विमानों की मांग बढ़ रही है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 16 पर जमाया कब्जा
20 घंटे पहले
जयपुर में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR
एक दिन पहले
जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
एक दिन पहले
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा
25 नवम्बर 2026
न्यू-सांगानेर रोड पर कार्रवाई से पहले पट्टों की होगी जांच:मंत्री खर्रा ने जेडीए से मांगी रिपोर्ट
25 नवम्बर 2026
राज्यपाल से मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने की शिष्टाचार भेंट
23 नवम्बर 2026