मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • रोहित फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान:हार्दिक की जगह लेंगे
  • जयपुर में 16 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बने
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी
जयपुर

जयपुर में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 नवम्बर 2026, 05:55 PM 2 मिनट में पढ़ें

जयपुर में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR

जयपुर के गलतागेट थाने में बुधवार को भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई। हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर अभद्र भाषा का यूज करने का आरोप है। उन्होंने उसका वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

गलतागेट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- ईदगाह के वन विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद याकूब खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मोहम्मद याकूब ने शिकायत में बताया कि वह राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। उनके ताऊजी के बेटे मोहम्मद आरिफ सेशन जज कैडर के न्यायिक अधिकारी हैं, जो जयपुर के बाहर पदस्थापित हैं।

बास बदनपुरा की मीणा कॉलोनी में 31 जुलाई 2025 को सेशन जज मोहम्मद आरिफ ने मकान खरीदा था। 10 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 11:30 बजे जज के घर के बाहर विधायक बालमुकुंद आचार्य समर्थकों के साथ पहुंच गए।

आरोप है कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ने वहां से पलायन करने की बात करते हुए अभद्र और धमकी भरी भाषा का यूज किया। मकान को बेचकर उनके क्षेत्र से बाहर चले जाने का दबाव बनाया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें