मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 25 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार रात 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।
  • भारत-चीन समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ा सकता है अमेरिका
जयपुर

न्यू-सांगानेर रोड पर कार्रवाई से पहले पट्टों की होगी जांच:मंत्री खर्रा ने जेडीए से मांगी रिपोर्ट

ल

लोकजीवन संवाददाता

25 नवम्बर 2026, 12:01 PM 1 मिनट में पढ़ें

न्यू-सांगानेर रोड पर कार्रवाई से पहले पट्टों की होगी जांच:मंत्री खर्रा ने जेडीए से मांगी रिपोर्ट

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में अब कार्रवाई से पहले प्रभावित निर्माणकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जेडीए की ओर से सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे बाकी निर्माणकर्ताओं के पट्टों और अन्य दस्तावेज की जांच की जाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि किन निर्माणों को अवैध अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई के दायरे में लिया जाना है।

इस मामले में व्यापारियों और स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली। मंत्री खर्रा के जयपुर स्थित आवास पर हुई बैठक में जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री खर्रा के आवास पर हुई बैठक में सड़क चौड़ीकरण के लिए किए डिमार्केशन, सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट और प्रभावित मकानों और कॉमर्शियल संस्थानों की स्थिति पर चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और प्रभावित लोगों की आपत्तियों की जानकारी ली।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें