सऊदी अरब के एयरपोर्ट-तेल ठिकाने पर हूती विद्रोहियों का हमला:3 मौतें, भारतीय समेत 10 घायल
सऊदी अरब में बुधवार देर रात एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हुए हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक शख्स की जान गई और 8 लोग घायल हुए।
वहीं, सऊदी की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, भारतीय समेत 2 लोग घायल हुए।इन हमलों के बीच अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों को परिवारों के साथ सऊदी अरब छोड़ने को कहा है।
सऊदी अरब के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर हमले की जानकारी दी। इसमें एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा है।दम्माम, फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह बहरीन और कतर के करीब है।
दुनियाभर की उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले के बाद विमानों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।इसके अलावा सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया कि उसने देश के पूर्वी इलाके में चार ड्रोन हमलों को नाकाम किया है।
और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें
और देखें
राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप
2 घंटे पहले
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 65 घायल
2 घंटे पहले
भारत में विरोध प्रदर्शन पर यूएन की राय से अमेरिका नहीं रखता इत्तेफाक - अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो
21 अक्टूबर 2026
ट्रंप को गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 अक्टूबर 2026
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों का विरोध, भारत की सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील
16 अक्टूबर 2026
जेलेंस्की का आरोप, 'रूस ने उन ऊर्जा ठिकानों को भी बनाया निशाना जो सीजफायर के दायरे में'
14 अक्टूबर 2026