मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय

भारत में विरोध प्रदर्शन पर यूएन की राय से अमेरिका नहीं रखता इत्तेफाक - अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो

ल

लोकजीवन संवाददाता

21 अक्टूबर 2026, 01:48 PM 2 मिनट में पढ़ें

भारत में विरोध प्रदर्शन पर यूएन की राय से अमेरिका नहीं रखता इत्तेफाक - अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विपक्ष और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया। अमेरिकी मीडिया से बातचीत में रूबियो ने अपनी राय व्यक्त की। फॉक्स न्यूज ने बुधवार को इसको प्रसारित किया। जहां उन्होंने यूएन एक्सपर्ट्स पर तंज कसा और भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था की तारीफ की।

भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और उस पर यूएन एक्सपर्ट्स की आलोचना को लेकर पूछे गए सवाल पर रूबियो ने हंसते हुए कहा, "यूएन एक्सपर्ट्स... मेरे फेवरेट हैं। यूएन एक्सपर्ट्स खुद में ही एक विरोधाभास है।"

उन्होंने भारत में चल रहे आंदोलन को आतंरिक मामला बताते हुए आगे कहा, "यह एक घरेलू राजनीतिक मामला है। मैं उनकी राजनीति में शामिल नहीं होने वाला। यहां लोकतंत्र है, चुनाव होते हैं। मैं उनके घरेलू राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा। ऐसे तो हमारे यहां अमेरिका में हर दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं।"

रूबियो ने कहा कि विरोध प्रदर्शन और दंगों में फर्क होता है। बोले, "मैं दंगों की बात नहीं कर रहा, जैसे आप यूरोप में देख रहे हैं जहां तोड़फोड़ हो रही है, इमारतों में घुसा जा रहा है और उन्हें जलाया जा रहा है। कई मायनों में लोगों का बाहर निकलकर अपनी बात रखना इस बात का संकेत है कि यह एक ऐसा देश है जहां राजनीतिक चर्चा होती है और मतभेद होते हैं।"

उन्होंने क्यूबा का उदाहरण देते हुए कहा, "जैसे आपने कहा कि यहां विपक्ष है, उदाहरण के लिए क्यूबा में ऐसा कोई विपक्ष नहीं है जो जेल गए बिना या दमन और निर्वासन झेले बिना बाहर निकलकर कुछ कर सके। हम आंतरिक राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे; यह भारत के लोगों को तय करना है।"

अमेरिकी विदेश मंत्री मंगलवार को मुंबई पत्नी जेनेट के साथ पहुंचे थे। तय शेड्यूल के अनुसार उनकी शाम को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात हुई। दोनों ने रक्षा से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गहन विमर्श किया। बाद में रूबियो ने पत्रकारों से बात करते हुए माना कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द हो जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी अंतरराष्ट्रीय की खबरें

और देखें