मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
राजस्थान

पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

ल

लोकजीवन संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 05:23 PM 1 मिनट में पढ़ें

पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई है। महेश जोशी करीब 5 महीने बाद जेल से बाहर आ सकेंगे।

एसीबी ने महेश जोशी को 7 मई 2026 को उनके घर से गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने 12 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत इससे पहले अगस्त 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और सरकारी खजाने को पहुंचे करोड़ों रुपए के नुकसान का हवाला देते हुए महेश जोशी और पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ महेश जोशी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें