मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
राजस्थान

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है- भजनलाल शर्मा

'साहब, मैं सरपंच हूं, तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, 'मैं भी तो एक दिन सरपंच ही था'

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 01:54 PM 3 मिनट में पढ़ें

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है- भजनलाल शर्मा

बांसवाड़ा: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जब एक स्थानीय प्रतिनिधि ने उनसे कहा, 'साहब, मैं सरपंच हूं, तो मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए सहज भाव से जवाब दिया, 'मैं भी तो एक दिन सरपंच ही था'। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता ठहाके लगाकर हंस पड़े। सीएम भजनलाल शर्मा का यह बयान केवल एक मजाक या सहज संवाद नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा सियासी संदेश भी छिपा हुआ है।
खमेरा स्थित भाटिया महादेव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने इस बयान के जरिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने मंच पर बैठे जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सीएम ने कहा, 'मैंने खुद गाय-भैंस का दूध निकाला है, खेत में हल चलाया है और सरसों की कटाई की है।' खुद को किसान और पूर्व सरपंच बताकर उन्होंने साफ संदेश दिया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की तकलीफों को सबसे बेहतर समझती है।

महिलाओं की भागीदारी और युवाओं पर की बात
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम सियासी और प्रशासनिक मुद्दों को भी रेखांकित किया सीएम ने कहा कि सत्ता और शासन में माताओं-बहनों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। आगामी दिनों में महिलाओं को नेतृत्व के और भी बेहतर मौके दिए जाएंगे।राइजिंग राजस्थान योजना के तहत 5 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने और प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली सप्लाई देने की बात दोहराई। बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ को 'राजस्थान का कश्मीर' बताते हुए सीएम ने कहा कि आने वाले समय में इस इलाके में भारी उद्योग और पर्यटन के जरिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

भारत आदिवासी पार्टी पर साधा निशाना
विपक्षी राजनीति पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए 'भारत आदिवासी पार्टी' पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक पार्टी इलाके के भोले-भाले युवाओं को भड़काकर गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युवाओं को सही दिशा दिखाएं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाथ को काम और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायत चुनावों के बीच मुख्यमंत्री का यह बयान कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें