मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत
  • देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव ,राष्ट्रीय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए ।
राष्ट्रीय

चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

ल

लोकजीवन संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 01:11 PM 2 मिनट में पढ़ें

चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और आपदा के सामने लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें आपदा के सामने लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए हर सहायता का आश्वासन दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई हैं और युद्धस्तर पर बचाव और राहत अभियान जारी रखे हुए हैं। प्रभाव का आकलन करने और आगे की सहायता के लिए आईएमसीटी को जल्द ही भेजा जाएगा। भारत सरकार दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ लोगों के साथ खड़ी है।" इससे पहले 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी और उन्हें राज्य में चक्रवात अर्नब से हुए व्यापक नुकसान के बारे में जानकारी दी थी।

सीएम नायडू ने 'एक्स' पर पोस्ट किया था कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को आंध्र प्रदेश में चक्रवात के असर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा था, "मैंने उन्हें चक्रवात से हुए भारी नुकसान के बारे में बताया, खासकर कृषि और बागवानी फसलों, बिजली के बुनियादी ढांचे, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में।"

मुख्यमंत्री ने कहा था, "मैंने उन्हें चक्रवात प्रभावित जिलों में हो रही भारी बारिश, वहां के मौजूदा हालात और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया।"

उन्होंने बताया कि व्यापक नुकसान को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द केंद्रीय टीमों को भेजें ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके और भारत सरकार की ओर से राहत, पुनर्वास और बहाली के प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता मिल सके। इससे पहले भी मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द से जल्द एक केंद्रीय टीम भेजी जाए।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राष्ट्रीय की खबरें

और देखें