असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई।45 सेकेंड के वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें लोको पायलट कह रहे हैं- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।’ S-9 A-9 ब्रेक सिस्टम के नाम हैं।
हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
एक दिन पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया
03 नवम्बर 2026
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
02 नवम्बर 2026
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
02 नवम्बर 2026
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026
चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
29 अक्टूबर 2026