उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के 25 विधायकों ने रविवार को पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है। विधायकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है।
इन विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर को कैबिनेट विस्तार में बने 4 नए मंत्रियों को हटाने की मांग की। इसके साथ ही वे मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं।
सोगामी पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने और संगठन के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप है।श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने भी इस्तीफे का ऐलान किया है। रूहुल्लाह ने कहा है कि वह 3 नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा सदस्यता, दोनों से औपचारिक इस्तीफा दे देंगे।
उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। रूहुल्लाह का कहना है कि पार्टी धारा 370 पर केंद्र के फैसल को चुनौती देने के वादे से पीछे हट रही है।
बैठक में विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के सीनियर लीडर और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायकों ने नेतृत्व के जवाब का इंतजार करने और उसके बाद आगे की रणनीति तय करने का फैसला किया है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
13 घंटे पहले
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026
चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
29 अक्टूबर 2026
त्योहारी सीजन में रैली से व्यापार चौपट हो जाएगा', व्यापारियों ने राहुल गांधी से की विरोध प्रदर्शन टालने की अपील
28 अक्टूबर 2026
टाटा पर वित्त मंत्री सीतारमण का राहुल गांधी को जबाव, हर मुद्दे का राजनीतिकरण न करें
28 अक्टूबर 2026
बूंद-बूंद का हिसाब लेंगे...पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ वसूलने की ठानी
28 अक्टूबर 2026