पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।
BJP जॉइन करने के बाद विधायक कुंवर ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए। फिरौती की इंडस्ट्री चल रही है। इन तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में AAP से इस्तीफा दिया।
रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी। कुंवर ने विधानसभा की मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है।
जून 2025 में AAP ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। वहीं AAP ने कहा कि वह विधानसभा स्पीकर से समाना और सनौर विधायकों की मेंबरशिप रद्द करने की मांग करेगी।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
12 घंटे पहले
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026
चक्रवात 'अर्नब' को लेकर अमित शाह ने 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
29 अक्टूबर 2026
त्योहारी सीजन में रैली से व्यापार चौपट हो जाएगा', व्यापारियों ने राहुल गांधी से की विरोध प्रदर्शन टालने की अपील
28 अक्टूबर 2026
टाटा पर वित्त मंत्री सीतारमण का राहुल गांधी को जबाव, हर मुद्दे का राजनीतिकरण न करें
28 अक्टूबर 2026
बूंद-बूंद का हिसाब लेंगे...पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ वसूलने की ठानी
28 अक्टूबर 2026