अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा।
अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है।
अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी।
और भी खेल की खबरें
और देखें
वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप :सुजीत कलकल करेंगे भारतीय दल की अगुवाई,आज से मुकाबले
24 अक्टूबर 2026
पैरा एशियन गेम्स में भारत को दिन का दूसरा गोल्ड:शीतल-तोमर ने आर्चरी में दिलाया
22 अक्टूबर 2026
वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में भी बैठना होगा प्लेइंग 11 से बाहर
21 अक्टूबर 2026
धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी
08 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री 15 अक्टूबर को एशियन गेम्स के मेडलिस्ट से मिलेंगे
08 अक्टूबर 2026
हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी
07 अक्टूबर 2026