
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई, जब समस्त मेडिकल कॉलेज फैकल्टी और चिकित्सकों ने डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य एवं बच्चों के असामयिक देहावसान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों और स्टाफ ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सक समुदाय ने दोनों चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में दी गई उत्कृष्ट व निस्वार्थ सेवाओं को याद किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने अपने उद्बोधन में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, डॉ. गजराज और डॉ. शालिनी का इस तरह असमय चले जाना पूरे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मरीजों की सेवा में अपनी निष्ठा निभाई। इस कठिन और दुखद घड़ी में पूरा चिकित्सक समुदाय शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने का संबल प्रदान करें। अंत में सभी ने ओम शांति शांति शांति का जाप कर शोकाकुल वातावरण में दिवंगत आत्माओं को अश्रुपुरित नमन किया।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37