
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) की ओर से 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर संघ की ओर से विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पूजा गंगराड़े और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्ट रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करने तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्य समारोह 25 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से स्थानीय आईएमए हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक व गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े, पीएमओ डॉ. अरुण कुमार गौड़, ड्रग कंट्रोलर मनीष कुमार, जिला औषधि वितरण प्रभारी डॉ. अशोक खटवानी, डॉ. प्रवीण सेन, आनंद सूरा, कुणाल ओझा, पवन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह नाथावत और देवकीनंदन उपस्थित रहेंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान नीरज व्यास, अंकित काबरा, नेहा, बरखा, मीनाक्षी, प्रदीप, विकास, सोनिया और कल्पना सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37